संतकबीरनगर।जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 132 / 2022 धारा 376 / 506 भा0द0वि0 तथा 3/2(V) एससी / एसटी एक्ट व ¾ पाक्सो एक्ट के मामले मे वांछित अभियुक्त नाम पता मो0 अहमद पुत्र अबूजफर निवासी छपिया छितौना थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा आज वादी की नाबालिग पुत्री के छत पर सोते समय जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गयी, पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर अभियुक्त द्वारा मुंह दबाकर जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी गयी थी,जिसके संबंध मे वादी द्वारा आज थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना दुधारा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
दुष्कर्म व जानमाल की धमकी के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति