मुन्ना अंसारी संवाददाता महराजगंज
महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा ने इस वर्ष संभावित बाढ़ आने से पहले सभी प्रकार के तैयारियों का समीक्षा किया।जिलाधिकारी ने बाढ़ की दृष्टि से जिले की संवेदनशील 264 गाँवों के लिए नाव आरक्षित करने का सख्त निर्देश दिए।जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय ने तमाम नदियों , बाढ़ क्षेत्र , तटबन्धों व संवेदनशील क्षेत्रों को इंडेक्स मैप के द्वारा प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी महराजगंज ने सभी तटबंधों को उचित रख रखाव के लिए भी निर्देश दिए। तटबंधों के मरम्मत के लिए जिलाधिकारी ने तटबंध रिसाव के बिंदुओं के चिन्हांकन के लिए सभी उपजिलाधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। समीक्षा बैठक में बोले जिलाधिकारी संभावित बाढ़ से पहले पशुपालन विभाग , राजस्व विभाग , पीडब्ल्यूडी , और आपूर्ति विभाग अपने – अपने स्तर पर सभी तैयारियां सुचारू रूप से पूर्ण करलें।ताकि वक्त रहते सभी प्रकार के समस्याओं से निजात मिल सके।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।