सुजौली/बहराइच—-मोतीपुर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का विस्तार करने के उद्देश्य से आज शुभारंभ किया गयाकारीकोट न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत चफरिया के ओरीपुरवा (जिम सेंटर के बगल )में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा की शुरुआत की गई जिसका शुभारंभ सायकाल अंजनी शुक्ल के सहयोग और देखरेख मे खण्ड विस्तारक अभिषेक नरसिंह राणा और संदीप सिंह (संघ विचारक )ने कियाशाखा में क्षेत्रीय युवाओं एवं बच्चों ने बढ चढकर प्रतिभाग किया राष्ट्र प्रेम व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति बच्चों में ज्यादा जोश देखने को मिलाअभिषेक राणा व संदीप सिंह ने बताया की अभी ये शाखा कारीकोट न्यायपंचायत की तीसरी शाखा है. इससे 2 दिन पहले हम लोगो ने मटेही मे शुरुआत की है और ये आज चफरिया की शुरुआत की बस कुछ दिन मे हर ग्राम मे और हर एक मजरे मे संघ की शाखा चलेगी.. और हर ग्राम से हम लोगो को सनातनी व्यक्तिओ का सहयोग मिलता है हम लोगो का लक्ष्य दोनों न्याय पंचायत के सभी ग्रामो में शाखा संचालित करने का है….
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चफरिया शाखा का शुभारंभ



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना