सुरेन्द्र कुमार
नौतनवा- महाराजगंज। जनपद के नौतनवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मिश्रौलिया स्थित विशंभर नाथ जनता इंटरमीडिएट कॉलेज मिश्रौलिया के बच्चों तथा एनसीसी कैडेट्स के बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। मिली जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया स्थित विशंभर नाथ जनता इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स के बच्चों द्वारा एक रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों में जागरूकता अभियान चलाई गई और सड़क मार्ग पर आने जाने वाली दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों को रोककर सड़क मार्ग पर आवागमन हेतु सड़क के नियम शर्ते तथा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के बारे में बता कर आने जाने वाले राहगीरों को जागरूक किया तथा एक दूसरे के जीवन रक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को जानकारी की इस दौरान विशंभर नाथ इंटर मीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।