संत कबीर नगर । 20 अप्रैल 2022 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आगामी बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ एवं बंधो के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील नदियों राप्ती एवं घाघरा के आस-पास के इलाकों में सम्भावित बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए बंधो, बाढ़ चौकियो, आश्रय स्थलो, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक के दौरान बाढ़ अधिकारी/अधिशाषी अधिकारी ड्रेनेज खण्ड-02 अजय कुमार ने सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अबतक की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता सहित आगामी 30 मई 2022 तक पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जनपद के तीनों तहसीलो के उप जिलाधिकारीगण को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किये जा रहें प्रबन्धों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगो से किसी भी सम्भावित समस्या के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर इसका निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत हैण्ड पम्पो को क्रियाशील रखते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने बाढ़ के दौरान किसी भी संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के मौसम में सम्भावित जल जमाव से निपटने के लिए पहले से ही जल निकासी की व्यवस्था एवं नालो की साफ-सफाई दुरूस्त करने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य को दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एस0एन0 श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी धनघटा योगेश्वर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, अधिशाषी अधिकारी नलकूप लालचन्द, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे|
जनपद में सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत डीएम की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा

More Stories
विधायक मेहदावल, विधायक धनघटा व डीएम की उपस्थिति में “स्वच्छता ही सेवा-2025” कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में बैठक हुई आयोजित।
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा का किया गया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने हेतु संबन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अवैध गाँजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।