Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

ठाकुर महासभा की आहूत की गई बैठक अनेक पदाधिकारियों ने शिरकत

Spread the love

संवाददाता -राकेश मिश्रा

शिवली कानपुर देहात । 18 अप्रैल 2022ठाकुर संगठन की एकता और अखंडता को सशक्त करने हेतु आज ग्राम ज्योति में ठाकुर महासभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारियों शिरकत करते हुए ठाकुर समाज के उत्थान के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए गए ठाकुर महासभा की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र सिंह चंदेल द्वारा करते हुए समाज के शिक्षित होने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा समाज के उत्थान हेतु अति आवश्यक है क्योंकि यदि समाज शिक्षित होगा तो अपनी समस्या के निराकरण की राय आसानी से प्राप्त की की जा सकेगी समाज और संगठन तभी मजबूती से खड़ा हो सकेगा वही सभा के राष्ट्रीय प्रभारी जितेंद्र सिंह सिकरवार ने ठाकुर समाज की एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत करने का आवाहन करते हुए कहा कि संगठन जितना शक्तिशाली होगा हम असहाय व निरीह लोगों की उतने ही अच्छे तरीके से उनकी सहायता कर पाएंगे।इसी तरह से बैठक में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचारों से सभी को अवगत कराया।आज संपन्न हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार सिंह प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजावत प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह गंभीर सिंह सेगर अजय सिंह चंदेल राजपाल सिंह कौशलेंद्र सिंह बघेल विवेक सिंह चंदेल सज्जन सिंह चौहान मनमोहन सिंह नयन सिंह राहुल सिंह विपुल सिंह अंकित चंदेल सौरभ सिंह अमित सिंह उदय प्रताप सिंह चंदेल अजीत सिंह आदि ने बैठक में भाग लिया

[horizontal_news]
Right Menu Icon