रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज में उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद की कार्य समिति द्वारा हुई विशेष बैठक में विकासखंड घुघुली के अध्यक्ष एवं जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया वहीं पर घुघुली विकासखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम यादव को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया संगठन के सम्यक दायित्वों के निर्वहन के लिए घनश्याम यादव को अध्यक्ष और महामंत्री रिजवान उल्लाह खान को निर्देशित किया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया और शिक्षकों के मान सम्मान व उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए सहमति जताई और उनके हक को उचित सम्मान दिलाने की बात कही बैठक में राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्रा जिला अध्यक्ष बलराम निगम जिला मंत्री अंबरीश शुक्ल जिला कोषाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा, निचलौल अध्यक्ष शशिकेस तिवारी सदर अध्यक्ष राजेश धारिया, करुणाकर पांडे आदि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे और सब ने एक साथ मिलजुल कर संगठन को मजबूत करने की सहमति जताई



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।