अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान “वादी संवाद दिवस” के क्रम में जनपद कुशीनगर के समस्त थानो पर वादी संवाद दिवस का किया गया आयोजन-
रिपोर्ट-अरविंद कुमार
गोरखपुर –
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर द्वारा प्रत्येक बुधवार को चलाये जा रहे “वादी संवाद दिवस” अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.04.2022 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस का अभिनव आयोजन किया गया। जिसमें समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र से आये हुए सभी विवेचनाओं के वादियों से संवाद स्थापित किया गया। प्रत्येक विवेचनाओं के वादियों से विवेचकों के साथ एक-एक करके संवाद स्थापित किया गया तथा विवेचना से सम्बन्धित प्रगति से अवगत कराया गया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश