Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

विधानसभा अध्यक्ष आशीष जयसवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश व्यपार मंडल के पदाधिकारियों का हुआ गठन

Spread the love

रिपोर्ट- मुन्ना अंसारी

फरेन्दा, बृजमनगंज-महराजगंज।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंण्डल फरेंदा के विधानसभा अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उधोग ब्यापार मंडल विधानसभा कार्यालय के पास स्कूल रोड पर स्थित बृजमनगंज मे आज शुक्रवार को दोपहर बारह बजे एक बैठक का आयोजन किया गया।जहां पर व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विंदुओं पर चर्चा कर संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का गठन किया गया।जहां काफी संख्या में ब्यापारी गण उपस्थित रहे ।बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा सह प्रकोष्ठ संघ के अध्यक्ष राकेश जायसवाल रहे । जहां सर्वसम्मति से कस्बे के सम्मानित ब्यापारी नीरज जायसवाल को विधानसभा मे मंत्री पद,दिनेश जायसवाल को मंत्री पद,वरिष्ठ पत्रकार जगदम्बा जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार गौरव जायसवाल वरिष्ठ मंत्री पद,गणेश जायसवाल को उपाध्यक्ष, संगम जायसवाल उपाध्यक्ष, राजकुमार वर्मा उपाध्यक्ष, श्याम प्रकाश जायसवाल संगठन मंत्री, संजय वर्मा उपाध्यक्ष, राजू जायसवाल को मंत्री,मधुर श्याम पोटर मीडिया सेल विधानसभा का नियुक्त किया गया।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार अति आवश्यक है। आज बैठक में कस्बे से आये सभी ब्यापारियों के हित में आप सब के साथ मिल कर लडाई लड़ने का ऐलान किया व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए जोर दिया।उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यापारी बंधु को कोई भी अधिकारी कर्मचारी नाहक परेशान करते हैं तो तत्काल मुझे अवगत करायें अबिलम्ब निपटारा कराया जाएगा आज के बाद कोई हमारे व्यापारियों को प्रताड़ित नहीं कर पायेगा यह मेरा वादा है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon