मार्च क्लोजिग के समय बैंको में कार्य न होने से आ रही दिक्कते।
सुजौली में इंडियन बैंक में निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों के द्वारा लगातार दूसरे दिन बैंक हड़ताल जारी रही
सुजौली/बहराइच- मार्च के महीने के अंतिम सप्ताह में व्यापारिक द्रष्टि कोण से बैंको में लेनदेन का कार्य काफी बढ़़ जाता है ऐसे में अचानक हुई बैंक की हड़ताल से व्यापारी व ग्रामीण काफी परेशान नज़र आये।मंगलवार को भी अपने कार्य हेतु धन निकालने बैंक पहुंचे ग्रामीणो को बैंक में हड़ताल की जानकारी मिलने पर काफी निराशा हुई।वही बैंक हड़ताल से व्यापारी वर्ग काफी परेशान नजर आया स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि लगातार दूसरे दिन हड़ताल से उनके व्यापारिक लेन-देन ठप हो गए हैं बैंकों में वो आरटीजीएस के माध्यम से अपना लेनदेन करते हैं लेकिन बैंक हड़ताल से आरटीजीएस भी नहीं हो रहा है शनिवार को चौथा शनिवार होने के नाते छुट्टी थी इसके बाद पश्चात रविवार फिर 2 दिन की बैंक हड़ताल से व्यापारी वर्ग व ग्रामीण काफी परेशान नजर आ रहे हैंस्थानीय ग्रामीण गोविंद विश्वास ने बताया बैंक में लेनदेन ना होने के कारण जनसेवा केंद्रों के चक्कर काटने पड़ते हैं और जन सेवा केंद्र पर अलग से रुपये भी देने पड़ते हैं जिससे भारी असुविधा हो रही हैवही बड़खड़िया निवासी चंदन ने बताया कि बैंक बंद होने के कारण उनका लेनदेन प्रभावित हुआ है



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।