मिहीपुरवा,बहराइच । डायोसोशीयन सोशल वर्क सोसाइटी लखनऊ द्वारा कैरिटास ऑफ इंडिया के सहयोग से संवाद परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगड़िया के हरिजन कॉलोनी गांव और नौकापुरवा गांव, को मिलाकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर बहराइच जनपद के मिहिनपुरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगडिया के हरिजन कॉलोनी गांव में किया गया। स्वास्थ्य शिविर के संचालन के लिए डॉक्टर पॉलिन और डॉक्टर दीपक जी को आमंत्रित किया गया। इस शिविर में दोनो गांव से आए हुए लोगो का निशुल्क उपचार किया गया जिसमे विशेष रूप से खुजली, दाद, बुखार, खासी जुकाम आदि बीमारियो से जूझ रहे लोगो का उपचार किया गया। साथ ही साथ बल्ड प्रेशर जांच भी की गई। इस स्वास्थ्य शिविर लगभग 210 लोगो का निशुल्क उपचार किया गया। संवाद परियोजना समन्वयक रजनी ने सभी को धन्यवाद देकर स्वास्थ्य शिविर का समापन किया। परियोजना स्टाफ श्रीमती सुनीता , इमरान अंसारी और संदीप जॉन ने इस स्वास्थ्य शिविर में पूर्ण सहयोग दिया।
डायोसोशियन सोशल वर्क सोसायटी के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश