रिपोर्टर-बी डी पाठक/दुर्गेश मिश्र
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा सीट से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक गणेश चौहान ने सोमवार को हैसर ब्लॉक सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर चुनाव में जीत दिलाने के लिए लोगों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने विकास कार्यों को देखकर भारी मतदान भाजपा के पक्ष में किया है।वही जब भाजपा विधायक हैसर ब्लॉक के गेट पर पहुँचे तो ब्लॉक के बड़े बाबू सुभाष यादव को गले लगाकर भाव विभोर हो गये।वही भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने पर लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों का प्यार और समर्थन बढ़-चढ़कर मिला। मौके पर हियुवा के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य गणेश चन्द्र पाण्डेय,भाजपा के सक्रिय सदस्य जोखई सिंह, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना