रिपोर्ट -श्याम सुंदर पासवान
पनियरा-महराजगंज।जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बेलटिकरा, टोला सोईया में शनिवार की आधी रात को पूस की झोपड़ी में आग लगने से13 बकरियों की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम सभा में नीलम पत्नी शिवकुमार ने बताया कि मच्छर के प्रकोप से बकरियों को बचाने हेतु खरपतवार और भूसा का कउड़ा जलाकर घर के एक कोने में रख दिया गया था ताकि उक्त बकरियों को मच्छर से बचाया जा सके ऐसी प्रक्रिया आए दिन होती रहती है परंतु ऐसा कभी नहीं हुआ था। कउड़े की वजह से लगभग आधी रात को झोपड़ी में आग लग गई नीद खुलने पर देखा तो घर जल रहा है।शोरगुल करने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक पूस की झोपड़ी के साथ 13 बकरियां जल कर खाक हो गई



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश