रिपोर्ट-श्याम सुंदर पासवान
फरेन्दा-महराजगंज।जनपद के फरेन्दा मे नेहरू युवा केंद्र महाराजगंज के तत्वाधान में फरेंदा के परमेश्वर सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान मथुरानगर में “पड़ोस युवा संसद”;कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कौशल विकास मिशन के क्वालिटी हेड मनीष श्रीवास्तव रहे। राज्य प्रशिक्षक राकेश कुमार पटेल ने युवा मंडल के सदस्यों को जागरूक किया गया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को बारे में विस्तार से चर्चा कर बताया गया।मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम एवं लेखाधिकारी वीरेंद्र सिंह राय पड़ोस युवा संसद विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक यशवंत पटेल ने किया। युवा मंडल अध्यक्ष हृदेश कुमार यादव द्वारा युवाओं को हमेशा जागरूक रहना चाहिए क्योंकि, युवा ही देश के भविष्य हैं। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम होती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभिन्न युवा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य,गंगा यादव,केशरी शर्मा, वरुण पांडेय,वंशदीप मौर्य,राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक गिरिजेश कुमार यादव एवं निधि यादव, सरोज महिमा,अनीता,सीमा, शीला,नीलम आदि लोग उपस्थित रहे।


                
More Stories
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा धनघटा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा द्वाबा महोत्सव : नीलमणि
तहसील धनघटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं