संत कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु बनाये गये मतगणना स्थल हीरालाल राम निवास पी0जी0 कॉलेज में विधानसभावार रखे गये ईवीएम/वीवीपैट स्ट्रांगरुम एवं मीडिया सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं, सीसीटीवी कैमरा आदि को चेक करते हुए मुआयना रजिस्टर लिखा गया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को निर्देशित किया गया कि आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा ईवीएम की सुरक्षा पूरी सतर्कता से किया जाय, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अधिकारीद्वय द्वारा ईवीएम/वीवीपैट, स्ट्रांगरुम तथा मीडिया सेन्टर की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सभी उप जिला मजिस्ट्रेट/आर0ओ, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से मतगणना स्थल व ईवीएम/वीवीपैट, स्ट्रांगरुम, मीडिया सेन्टर का किया गया निरीक्षण



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।