रिपोर्ट-अरविंद कुमार
कुशीनगर। जनपद में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा आज दिनांक 08 मार्च 2022 को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर जनपदीय महिला पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला पुलिस तथा क्षेत्र की महिलाओं को माल्यार्पण/पुष्पगुच्छ भेंट कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम मे प्रभारी महिला थाना श्रीमती रेखा देवी द्वारा थाना क्षेत्र स्थित नेहरु युवा केन्द्र कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को बधाई दी गयी। साथ ही साथ छात्राओं को संम्बोधित करते हुए बताया गया कि आज हमारे देश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। आज महिलाएं सिविल सेवा, डॉक्टर, इजींनियर, पॉयलट, खिलाड़ी सहित सभी क्षेत्रों में प्रगति के हर पायदान पर अपना परचम फहरा रही हैं। जागरूकता के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा छात्राओं को महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने हेतु प्रेरित करते हुए वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, तत्काल पुलिस सहायता के लिए 112 आदि नंबरों के बारें में भी विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गयी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश