संतकबीरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त अर्ह नागरिकों को निर्वाचक नामावली में पंजीकृत कराने एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर किए जाने हेतु राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने तथा पुनरीक्षण के कार्य में उनका सक्रिय सहयोग प्राप्त करने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा बूथ लेवल एजेंट की व्यवस्था बनाई गई है ताकि उन्हें जनता तथा बीएलओ को सहयोग करने का पूरा मौका मिल सके।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार बूथ लेवल एजेंट द्वारा एक बार में 10 और पूरी पुनरीक्षण अवधि में कुल 30 फार्म आवश्यक घोषणा पत्र के साथ जमा कराए जा सकते हैं। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित अधिकारीगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
साहित्य उपवन का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, 100 से अधिक साहित्यकार जुटे
संत सौरभ : युग चेतना के स्वर’ के लेखक डॉ. परमानन्द पाण्डेय, विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 74वें दिन 74वीं पुस्तक का कवर लोकार्पित