Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

प्रेम-प्रसंग में पति बना रोड़ा तो पत्नी ने दिया जहर, खेत में मिला शव

Spread the love

बहराइच। मटेरा के झाला कला गांव निवासी महिला का प्रेम प्रसंग दूसरे गांव के युवक से चल रहा था। बीच में पति रोड़ा बन रहा था। ऐसे में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सल्फास खिला दिया। सोमवार सुबह उसका शव खेत में पुआल से लिपटा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के झाला कला गांव निवासी महिला का प्रेम प्रसंग दूसरे समुदाय के जोलाहन पुरवा गांव निवासी शफीक से चल रहा था। 15 दिन पूर्व पति ने पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया। तभी से परिवार में विवाद चल रहा है। शनिवार को घनश्याम और उसकी पत्नी के बीच प्रेमी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद घनश्याम (35) पुत्र पंचम लाल लापता हो गया। घनश्याम की मां और सात वर्षीय पुत्री अंशिका ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को गांव की महिलाएं खेत के लिए गईं।सुबह 11 बजे के आसपास खेत में गन्ने के पुआल में घनश्याम का शव पड़ा देखा। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। घनश्याम की मां ने रोते हुए कहा कि बहू का संबंध शफीक से चल रहा है। इसके विरोध के चलते पुत्र को बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर जहर खिला दिया। जिससे मौत हो गई। मां ने रोते हुए कहा कि इसी मामले को लेकर 15 दिन पूर्व भी विवाद हुआ था।तब भी बहू ने पति को जहर देकर मारने की धमकी दी थी। बहू ने अपना अरमान पूरा कर लिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मटेरा थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार द्वारा लगाया जा रहा आरोप फर्जी है।बक्से से निकाल खिला दी दवामीडिया के सामने घनश्याम की सात वर्षीय पुत्री अंशिका ने रोते हुए कहा कि मां ने बक्से में दवा रखी थी। जिसे शनिवार को पानी में मिलाकर पिला दिया। जिससे मौत हो गई। पुत्री ने बताया कि दवा मां 15 दिन पहले से खरीदकर बक्से में रखा था।घटना के बाद से पत्नी हुई फरारघनश्याम के घर पर सास भी रहती थी। घटना के बाद से घनश्याम की पत्नी और सास फरार हो गई है। वहीं प्रेमी का भी पता नहीं चल रहा है। ऐसे में पुलिस के बयान कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

[horizontal_news]
Right Menu Icon