संत कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया है कि दिनांक 03 मार्च 2022 को मतदान की समाप्ति के पश्चात ईवीएम/वीवीपैट हीरालाल राम निवास स्नाताकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में नामित कक्ष के स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। ईवीएम की देख-रेख हेतु अधिशाषी अभियन्ता, नलकूप खण्ड को नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा रोस्टर के अनुसार अशोक कुमार पाण्डेय, सहायक अभियन्ता, नलकूप खण्ड-तृतीय, को दिनांक 03 मार्च 2022 को अपरान्ह 02 बजे से 10 बजे रात्रि तक, मैनुद्दीन अंसारी, सहायक अभियन्ता, नलकूप खण्ड-द्वितीय, को दिनांक 03 मार्च 2022 को रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक एवं पकंज कुमार वर्मा, सहायक अभियन्ता नलकूप खण्ड पंचम, को दिनांक 04 मार्च 2022 को प्रातः 06 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक रोस्टर के अनुसार मतगणना समाप्ति तक डयूटी लगाई गयी है।
मतदान समाप्ति के पश्चात स्ट्रांग रुम पर 03 मार्च 2022 से ई.वी.एम/वी.वी.पैट की देख-रेख के लिये मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी नामित-जिला निर्वाचन अधिकारी



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।