सिसवा,महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के सिसवा में भाजपा विधायक व प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल को जिताने हेतु पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज सिसवा विधानसभा के प्रत्याशी के लिए रामजानकी परिसर में एक जनसभा को संबोधित किया। स्मृति ईरानी ने पिछली बार 2017 की चुनावी रैली को याद कर कहा कि इस बार भी प्रेम के सागर को विधायक बना लिजिएप्रधान सेवक ने देश को झुकने नहीं दियासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राम भक्तों की प्रताड़ना पिछली सरकारों में होती रही है। राम राज्य में महिला का सम्मान है। कोविड में जब सब चीजें बंद थी तब हमारे प्रधान सेवक ने देश को झुकने नहीं दिया और न ही किसी गरीब का नुकसान हुआ और नाही कोई गरीब परिवार भूखा नही सोया।आज गरीब को बीजेपी सरकार 19 महीने से देश में 15 करोड़ नागरिकों को राशन दिया।कहा- कांग्रेस नेताओं ने यूपी वालों को पंजाब में घुसने से मना किया थाकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के नेताओं पर खिंचाई करते हुए कहा कि युपी वालों को पंजाब में घुसने से मना किया गया। अमेठी में कांग्रेस को मैने सबक सिखा दिया।हाथ के साथ साइकिल थोड़ी थोड़ी पंचर हो रही है।अब सपा नेताओं के सपने में कृष्ण आने लगे हैं।यह है बीजेपी की सरकार और योगी की सरकार स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि आप लोग उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाएं और जिस तरीके से इस सरकार में काम हुआ है उसी तरह काम 2022 से लेकर 2027 तक भी जारी रहेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा तथा महिलाएं सुरक्षित रहेंगी।
सिसवा की धरती से विरोधियों पर गर्जी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा सरकार ने दिया गरीबों को मुफ्त राशन महिलाएं सुरक्षित



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।