रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
सिसवा-महराजगंज।जिले के सिसवां विधानसभा की सीट आये दिन हाँट बनती जा रही है सभी पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा जैसे जैसे मतदान का दिन करीब आ रहे हैं वैसे वैसे नए-नए चमत्कार और नए-नए गठजोड़ तथा चुनावी प्रचार प्रसार चरम सीमा पर बढ़ता जा रहा है जनपद के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लोगों की आज एक अहम बैठक निचलौल नगर पंचायत में की गई जिसमें महराजगंज के 317, सिसवा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल को विजयी बनाने के लिए ऐलान किया गया सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार टिबड़ेवाल को जिताने के लिए आज निचलौल में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक बड़ी बैठक की। इस बैठक में मौजूदा सरकार और जनप्रतिनिधि द्वारा लूट खसोट के खिलाफ़ मुखर होते हुए बीडीसी के लोगों ने एकजुट होकर सपा प्रत्याशी को चुनाव में जीताने के लिए जी-जान से लगने का प्रण लिया। इस बैठक के दौरान सिसवा विधानसभा अध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व प्रमुख मंदोदरी देवी वरिष्ठ समाज सेवी, महमूद अंसारी,कैलाश प्रजापति, भोजराज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश