मिहीपुरवा, बहराइच । डायोसोशीयन सोशल वर्क सोसाइटी लखनऊ द्वारा कैरिटास ऑफ इंडिया के सहयोग से संवाद परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत ककरहा के कुट्टीपुरवा गांव, ग्राम पंचायत भगड़िया के हरिजन कॉलोनी गांव, ग्राम पंचायत निधिपुरवा के रामनगर कण्डा गांव को मिलाकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर बहराइच जनपद के मिहिनपुरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ककरहा के कुट्टीपुरवा गांव में किया गया। स्वास्थ्य शिविर के संचालन के लिए डॉक्टर पॉलिन और डॉक्टर विमलेश जी को आमंत्रित किया गया। इस शिविर में तीनों गांव से आए हुए लोगो का निशुल्क उपचार किया गया जिसमे विशेष रूप से खुजली, दाद, बुखार, खासी जुकाम आदि बीमारियो से जूझ रहे लोगो का उपचार किया गया। साथ ही साथ बल्ड प्रेशर जांच भी की गई। इस स्वास्थ्य शिविर लगभग 90 लोगो का निशुल्क उपचार किया गया। संवाद परियोजना समन्वयक रजनी ने सभी को धन्यवाद देकर स्वास्थ्य शिविर का समापन किया। परियोजना स्टाफ श्रीमती सुनीता , इमरान अंसारी और संदीप जॉन ने इस स्वास्थ्य शिविर में पूर्ण सहयोग दिया।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।