रिपोर्ट-डॉ संजय तिवारी
बाराबंकी । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अनुराग वत्स द्वारा थाना मो0पुर खाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक निरीक्षण के दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत 14. फरवरी.2022 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना मो0पुर खाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया । पुलिस कर्मियों को जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किये जाने तथा कोविड गाइड लाइन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया ।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी