रिपोर्ट-जावेद अहमद
संत कबीर नगर- पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुम्भ के मार्गदर्शन पर दुधारा पुलिस ने सोमवार को विभिन्न बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। जहां मुख्य रूप से लगे सीसी टीवी कैमरे को चेक किया गया और अलार्म को भी परखा गया। बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की गई और उनको बिना वजह मौजूद न रहने की हिदायद दी। इस अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक शाखा, पंजाब नेशनल बैंक,बड़ौदा यूपी बैंक शाखा, ग्रामीण बैंक की शाखा पर पहुंचकर मौजूद उपभोक्ताओं से पूछताछ की गई। बिना मास्क दिखे लोगों को फटकार लगाई। भीड़ वाले स्थान को देख दूरी का पालन किये जाने का निर्देश दिया। पुलिस के सहयोग से बैंक परिसर में खड़े बेवजह लोगों को बैंक से बाहर जाने को कहा गया। साथ ही बैंक की व्यवस्था का जायजा लेकर सुरक्षा पर भी विचार विमर्श किया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश