महराजगंज।जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत बरगदवा विशुनपुर के ग्रामीण दूषित जल पीने को मजबूर हैं। कुछ हैंडपंप का मरम्मत किया गया। लेकिन आबादी वाली जगह पर इंडिया मार्का हैंडपंप का रिबोर नही किया गया जिससे गाँव के बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चें, दूषित पानी पीने पर मजबूर हैं। जबकि आंकड़ों की बाजीगरी कर विभागीय अधिकारी व ब्लॉक कर्मचारी हर वर्ष सरकार को लाखों रुपये की चपत लगा रहे हैं। सरकार ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की बात कह रही है। बावजूद ब्लॉक कर्मचारियों व ग्राम प्रधान की लापरवाही से बरगदवा विशुनपुर के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। हर साल मरम्मत करने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। फिर भी स्थिति जस की तस है। ”दूषित पानी के सेवन से डायरिया, टायफाइड, पीलिया, दस्त समेत पेट से संबंधित तमाम रोग हो जाते हैं। यदि समय रहते इनका उपचार नहीं किया गया तो धीरे-धीरे यह रोग गंभीर हो जाते हैं। उबला हुआ पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नलों के आसपास गंदगी फैली हुई हैं। सफाई के नाम पर भी सरकार को लूटा जा रहा है। जहां तहा कूड़ा करकट फैले हुए हैं। संक्रमित बीमारियों से बच्चें बीमार हो रहें हैं। लेकिन सिर्फ फाइलों की साफ सफाई की जा रही हैं। वही ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार वर्मा करीब एक हप्ते से जानकारी देने में आनाकानी कर रहें हैं। इससे यह जाहिर हो रहा हैं। की कही ना कहीं झोल हैं।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।