सहजंनवा हरपुर – बुदहट । कार्ययोजना के पहले विचार कर उस पर यदि अमल किया जाता है, तो उसका परिणाम अनुकूल और सुंदर होता है । बंदरों की एक सैन्य टुकड़ी ने अपने मंत्री जामवंत की अध्यक्षता में दुर्गम कार्य को संपन्न करके दुनिया के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है । उक्त बातें- अयोध्या धाम से पधारीं साध्वी गौरांगी जी ने कहीं,वह विकास खंड सहजनवा के ग्राम गोरेडीह के श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में श्री राम मानस महायज्ञ के छठे दिन व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रही थीं । साध्वी ने कहा कि- रामचरित्र मानस एक ऐसा सांस्कृतिक दस्तावेज है, जो मानव के विकास में युगों-युगों तक अपनी उत्तरोत्तर भूमिका निभाता रहेगा है । कथा विस्तार करते हुए उन्होंने कहा कि-मानस में सुंदरकांड के पहले किष्किंधा कांड की कथा आती है कि बंदरों के राजा सुग्रीव द्वारा मंत्रियों के साथ केवल विचार किया, पर अमल नहीं की , कोरी कार्य योजना से कोई लाभ नहीं हुआ । लंका काण्ड में राक्षसों द्वारा कार्य किया जाता था, परंतु उस पर विचार नहीं करते थे । परिणाम यह हुआ कि सोने की लंका भी धू-धू करके जल गई । इस अवसर पर श्रीमती मंदाकिनी देवी , राम अनुज सिंह , गिरजेश यादव , वीरेंद्र यादव, विनय कुमार मद्धेशिया , आनंद कनौजिया, भरत सिंह, परमात्मा यादव, सुनील सिंह, अनुभव भट्ट, हनुमान, विजय मद्धेशिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे ।
विचार पूर्वक कार्ययोजना का संकलन ही सुंदर काण्ड है-गौरांगी जी ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश