रिपोर्टर-श्याम सुंदर पासवान
सिसवा-महराजगंज। जिले के नगर में स्थित सिसवा कस्बे के इस्टेट चौराहे पर विद्युत विभाग की लापरवाही से जर्जर विद्युत पोल कुछ महीनों से जर्जर हो चुका है, जो कभी भी गंभीर दुर्घटनाओं को दावत दे सकती है। जिससे जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं। स्थानीय लोगों ने की विद्युत विभाग से नया पोल लगाने की मांग की है सिसवा कस्बे के सबसे व्यस्त रहने वाले इस्टेट चौराहे पर जर्जर विद्युत पोल से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।स्थानीय निवासी साजन जायसवाल,परमेश रौनियार, सचिन,कन्हैया, राजू,राजन जायसवाल, गोलू रौनियार का कहना है कि लोहे का विद्युत पोल जंग लगने के कारण नीचे से पूरी तरह गल गया है, जो कभी भी गिर सकता है। नगर की सबसे व्यस्त सड़क होने के कारण बड़ी दुर्घटना का सम्भावना बनी हुई है।अब देखना यह है कि विभाग कब तक नगर की लेता है सुधिस्थानीय लोगों का कहना हैं कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों से कई बार पोल बदलवाने का आग्रह किया गया परन्तु आज तक पोल नही बदला गया है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में एसडीओ अरुण यादव का कहना है कि मामले की जानकारी हो गई है, जल्द ही पोल का मरम्मत करा दिया जायेगा।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश