बैठक में मुख्य अतिथि भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह रहे
चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज पर प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
सुजौली, बहराइच । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा संगठन विस्तार हेतु संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया बैठक भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष बहराइच मलकीत सिंह के आवास पर आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि भाकियू टिकैत के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह रहे प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्या के लिए भारतीय किसान यूनियन लगातार संघर्षरत रहा है और बहराइच में लखीमपुर में चीनी मिलों की तानाशाही को भारतीय किसान यूनियन ने लगभग खत्म कर दिया है और जन समस्याओं के लिए वे भारतीय किसान यूनियन किसानों के साथ खड़ा हैउन्होंने कहा कि 15 जनवरी के फैसले के बाद भी भारत सरकार ने नौ दिसंबर के अपने पत्र में किसानों के साथ किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। किसान आंदोलन के दौरान हुए केस को वापस लेने और शहीद परिवारों को मुआवजा देने संबंधी वादे अधूरे हैं। इसको लेकर 2 दिन पहले ही किसानों के द्वारा विश्वासघात दिवस भी बनाया गया है सरकार को अपने वादे के अनुसार किसानों की सभी मांगे पूरी करनी चाहिए इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा संगठन का विस्तार भी किया गया कई किसानों को पदों पर मनोनीत किया गयाइस दौरान भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुवंत चीमा जिला अध्यक्ष बहराइच मलकीत सिंह ,दिलबाग सिंह, मस्कीन ढिल्लो ,पालू सिंह ,हरदीप सिंह, परगट सिंह, भानु प्रताप सिंह गुरमीत सिंह,कमलेश मौर्य आदि मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश