मुन्ना अंसारी संवाददाता महराजगंज
सिसवां-महराजगंज।आज दिन में 3 बजे सिसवा रेलवे निरीक्षण करने आये आदरणीय रेल प्रबंधक वाराणसी को उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा ।इस ज्ञापन में प्रमोद जायसवाल ने अधिकारी महोदय से तत्काल सभी पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मांग की और सिसवा से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के सिसवा में रोकने की मांग की।और स्टेशन पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था,रेलवे स्टेशन के पुराने छज्जा को बदल कर पूरे प्लेटफॉर्म पर छज्जे का विस्तार करना,पेयजल की आपूर्ति सहित अन्य मांगों से अवगत कराया।इस दौरान प्रमोद जायसवाल,श्री जय प्रकाश भालोटिया जी, श्री भगवती स्वर्णकार जी,श्री जितेंद्र वर्मा जी,श्री प्रह्लाद अग्रवाल जी उपस्थित रहे।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी