रिपोर्ट-हरि प्रसाद
कुशीनगर।पिपरा बाजार विकासखंड बिशनपुरा के अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा बुजुर्ग में बुधवार रात लगभग 9:00 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में 3 पशुओं सहित छह लोगों की आवासीय घर जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार बीती रात बुधवार को पिपरा बाजार में स्थित सिंघहा रोड पर सिकंदर सिद्दीकी वह जगरनाथ वर्मा व चार अन्य लोग के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई घर के लोग तथा पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया और धू-धू करके जलने लगा जिसमें सिकंदर सिद्दीकी कि 3 भैंसो की जलने की खबर मिली तथा नूरुद्दीन का दुकान हसमुद्दीन का घर तथा जगरनाथ का घर और दुकान शाकिर अहमद और हसन दार का घर भी जलकर खाक हो गया आग पर स्थानीय लोगों के मदद से किसी तरह से काबू पाया गया सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम भी अग्नि पीड़ितों की सहयोग में लगी थी!



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।