कसया कुशीनगर । रामकोला बिकास खण्ड के मैना देवी इंटर कॉलेज रामबर बुजुर्ग के किशोरों को कोरोना से बचाव के लिये रामकोला सी एच् सी की टीम ने टीकाकरण में पूरी ताकत झोंक दी है।शुक्रवार को मेगा शो के तहत 61 केंद्रों पर भी 15 से 18 वर्ष की उम्र वाले किशोरों को टिका लगवाया गया, खाश बात यह रही कि वैक्सीनेशन को लेकर किशोरो ने जो उत्साह दिखाया वह बड़े बुजुर्गों वह युवाओं के टीकाकरण में नही दिखा था।अधिकांश किशोर वैक्सीनेशन के लिये खुद घर से रजिस्ट्रेशन करा कर विद्यालय पहुँच रहे है।मेगा शो के तहत एम डी इण्टर कॉलेज रामबर बुजुर्ग में छात्र व छात्राओं को को बैकसिन की डोज दी गयी।टीकाकरण को लेकर किशोर उत्साहित दिखे।टीम में ए एन एम रंजना गुप्ता सहायक, सूर्य प्रकाश शर्मा, सुमन, बबिता व विद्यालय परिवार के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।मैना देवी इण्टर कॉलेज रामबर बुजुर्ग में सुबह से टिका लगवाने की होड़ लगी रही।कुछ किशोर अभिभावकों के साथ टिका लगवाने पहुचे तो कुछ विद्यालय परिवार के अन्य छात्रों को भी जागरूक करने में लगे हैं।इस कार्यक्रम में छात्रा श्वेता चौबे, भावना ,प्रीति वर्मा प्रियंका, कार्तिक, आदित्य निखिल, नीतीश, छोटू आदि विद्यार्थियों ने बताया कि इस घड़ी का लंबे समय से इंतजार था।यही वैश्विक महामारी कोरोना से बचने का मुख्य उपाय है।विद्यालय परिवार भी टीकाकरण मे पूरा सहयोग दे रहा है।जिसमे प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक अमरेंद्र कुमार चौबे, रमेश यादव अशोक यादव प्रेमलाल, सूरज, नीरज तिवारी अर्चना गुप्ता सविता शर्मा, राहुल आदि उपस्थित रहे।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए दी गई विशेष जानकारी



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश