संतकबीरनगर । जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कोविड-19 वायरस के नये वेरिएन्ट ‘‘ओमिक्रोन’’ के संक्रमण से बचाव हेतु जनपदवासियों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपनी दिनचर्या के दौरान सोशल डिस्टेंसिग बनाये रखने, घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करने तथा शेड्यूल के अनुसार कोविड वैक्सीनेशन का दोनो टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नये वेरिएन्ट ओमिक्रोन से सुरक्षा हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद के व्यापारिक संगठनों से भी कहा है कि कोविड-19/ओमिक्रॉन से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये निर्देशों/कोविड प्रोटोकॉल से दुकानदारों एवं ग्राहको को अवगत कराये। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठन इस बिमारी से बचाव हेतु लोगो को जागरूक करें और यह सुनिश्चित किया जाए कि दुकानदार एवं ग्राहक शत प्रतिशत कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करें, जिससे इस संक्रमण को बढने से रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने ओमिक्रोन/कोविड-19 से बचाव हेतु जनपदवासियों से किया अपील



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।