संतकबीरनगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निम्नलिखित बूंथों पी.बी. गर्ल्स इण्टर कालेज खलीलाबाद, हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज खलीलाबाद, विकास खण्ड सेमरियावां स्थित जूनियर हाईस्कूल चंगेरा मंगेरा व प्राथमिक विद्यालय टेमा रहमत का निरीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त बूंथों का निरीक्षण करते हुये आवश्यकतानुसार सम्बन्धित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिये गये। उन्होंने इस दौरान बूंथ पर बिजली, पानी, रैम्प, शौचालय,सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया व पोलिंग बूंथों पर मतदाताओं की संख्या के हिसाब से आवश्यक प्रबन्ध करने के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त बूंथों का भ्रमण कर ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की गयी कि लोगों को कोई मतदान के दिन धमकी आदि तो नहीं देता है। उन्होंने ग्रामीणों का आश्वस्थ किया कि आप सब लोग विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निडर होकर मतदान करें, प्रशासन व पुलिस आप सबके साथ है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नवीन श्रीवास्तव एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।