Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !

Spread the love

संतकबीरनगर। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर धनघटा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी से जिला उपाध्यक्ष राम किशोर ‘आरके बाबू’ लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। उनकी सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

ग्राम बुढ़ान नगर, पोस्ट कैथवलिया निवासी राम किशोर पार्टी संगठन में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। राजनीतिक अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़ के चलते वह धनघटा विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी मजबूती के साथ पेश कर रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात, जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों पर संवाद के जरिए वह मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, 2027 विधानसभा चुनाव में धनघटा सीट से राम किशोर को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

धनघटा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में राम किशोर ‘आरके बाबू’ की लगातार सक्रियता और मजबूत दावेदारी आने वाले समय में सपा की राजनीतिक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्षेत्र में उनका जनसंपर्क अभियान जारी है और समर्थक भी उनकी दावेदारी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

[horizontal_news]
Right Menu Icon