Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित

Spread the love

विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 75वें दिन 75वीं पुस्तक का कवर विमोचित

गोरखपुर। विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 75वें दिन ट्यूनीशिया की शिक्षाविद्, मानवतावादी एवं समाजसेवी एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस – ग्रोइंग ह्यूमैनिटी थ्रू लव एंड सर्विस’ का कवर लोकार्पित किया गया। यह अभियान की 75वीं पुस्तक है।

पुस्तक में विश्व प्रसिद्ध सद्भाव संत सौरभ के प्रेम, सेवा, शांति, करुणा और सार्वभौमिक सद्भाव के संदेश को प्रस्तुत किया गया है। इसकी मूल भावना है कि प्रेम, सेवा और परस्पर सम्मान के माध्यम से विभिन्न देशों और संस्कृतियों के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाया जा सकता है।

लेखिका डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश वर्ष 1988 से बच्चों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए स्वैच्छिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्हें प्रारंभिक बाल शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और मानव विकास के क्षेत्र में अनुभव है। वह सामाजिक समावेशन, अंतर-सांस्कृतिक संवाद और मूल्य आधारित शिक्षा को भी प्रोत्साहित करती हैं।

पुस्तक के माध्यम से लेखिका ने संत सौरभ के मानवतावादी विचारों और वैश्विक सद्भाव के संदेश के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की है।

लगातार 75 दिनों में 75 पुस्तकों के कवर लोकार्पित होना इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके माध्यम से विभिन्न देशों के लेखक मानवता, शांति और विश्वबंधुत्व के विचारों को साहित्य के जरिए आगे बढ़ा रहे हैं।

पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियाँ ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon