Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

साहित्य उपवन का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, 100 से अधिक साहित्यकार जुटे

Spread the love

‘उपवन लघुकथा मंजरी’ का विमोचन, देशभर की साहित्यिक विभूतियों ने काव्यपाठ से बांधा समां

गाजियाबाद। साहित्य उपवन रचनाकार मंच का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को शंभु दयाल इंटर कॉलेज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से आए 100 से अधिक साहित्यकारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ. सुधा बसोर ‘सौम्या’ की सरस्वती वंदना से हुआ। उत्तराखंड से आईं अंशी कमल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उत्तराखंड की रचनाकार साधिकाओं की पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुति समारोह का विशेष आकर्षण रही।

इस अवसर पर 45 साहित्यकारों की रचनाओं से सुसज्जित साझा लघुकथा संग्रह ‘उपवन लघुकथा मंजरी’ का विमोचन किया गया। समारोह में डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ. अशोक भाटिया, डॉ. शील कौशिक, डॉ. देवेंद्र देव एवं डॉ. निवेदिता शर्मा सहित अनेक साहित्यिक विभूतियां उपस्थित रहीं।

कविता बिष्ट ‘नेह’, डॉ. दौलतराम शर्मा, डॉ. सुदेश यादव ‘जख्मी’ और वीरेंद्र ‘अबोध’ ने काव्यपाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर.डी. गौतम ‘विनम्र’ ने किया। अतिथियों एवं रचनाकारों को अंगवस्त्र, मोती माला और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

आयोजन की सफलता में गुरुदेव डॉ. राकेश सक्सेना एवं डॉ. सुनीता सक्सेना का मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष डॉ. रोहित रोज, कार्यकारी अध्यक्षा संगीता मिश्रा और मंच की समस्त टीम का विशेष योगदान रहा।

अंत में अध्यक्ष डॉ. रोहित रोज ने कहा कि यह वार्षिकोत्सव साहित्यकारों के स्नेह, सम्मान और आत्मीय मिलन का अनुपम अवसर बना है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं साहित्यप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

[horizontal_news]
Right Menu Icon