Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

मेंहदावल के करमैनी घाट पर भव्य गंगा पूजन, दीपदान एवं भव्य आरती का हुआ आयोजन

Spread the love

करमैनी घाट पर आस्था का अद्भुत संगम, राप्ती तट पर गूंजा मां गंगा का जयघोष

भागवताचार्य पंडित आलोक कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में विधि-विधान से हुआ पूजन, दीपदान व आरती

संतकबीरनगर। करमैनी घाट स्थित राप्ती नदी के पावन तट पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मलूक पीठाधीश्वर एवं अग्र पीठाधीश्वर परम पूज्य देवाचार्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज के परमप्रिय शिष्य तथा प्रबंध संपादक पीएन पाण्डेय के पुत्र भागवताचार्य पंडित आलोक कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में राप्ती नदी के तट पर गंगा पूजन, दीपदान एवं आरती का भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां गंगा की आरती उतारी। राप्ती नदी के तट पर जैसे ही दीप प्रज्ज्वलित हुए, पूरा करमैनी घाट रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मां गंगा के जयकारों से घाट गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजन-अर्चन में सहभागिता की तथा दीपदान कर क्षेत्र, समाज और देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। भागवताचार्य पंडित आलोक कृष्ण शास्त्री ने धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति में नदी एवं तीर्थ तटों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि आस्था, अध्यात्म और जीवन की आधारशिला मानी जाती हैं। नदियों के तट पर पूजा-अर्चना और दीपदान की परंपरा हमारी प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना भी है। राप्ती नदी के पावन तट पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बना। कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित व्यक्तियों ने भी पूजन-अर्चन एवं आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान घाट का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर मां गंगा और भगवान से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। दीपदान के बाद नदी की धारा में प्रवाहित होते दीपों का मनोहारी दृश्य देखते ही बन रहा था।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता दिखाई गई। चौकी प्रभारी बनकसिया विनोद कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस टीम ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक आयोजन को देखते हुए पुलिस कर्मी पूरे समय मुस्तैद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण तैयार करने के साथ-साथ लोगों को अपनी गौरवशाली सनातन परंपराओं से जोड़ते हैं। करमैनी घाट पर आयोजित गंगा पूजन, दीपदान एवं आरती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दीप दान के अवसर पर प्रबंध संपादक डॉ पी एन पाण्डेय ग्राम प्रधान करमैनी शंकर सहाय संजय प्रताप सिंह करमैनी घाट भावी क्षेत्र पंचायत सदस्य नमन प्रताप सिंह चंदन सिंह चौकी प्रभारी बनकसिया विनोद सिंह कांस्टेबल महेश डॉक्टर दुर्गेश जिला पंचायत भावी प्रत्याशी राहुल यादव
सतीश मद्धेशिया शिव सहाय छबिंद्र अभ्युदय प्रकाश पाण्डेय, डा0 श्यामली पाण्डेय, अनन्त कुमार पाण्डेय, राम प्रकाश पाण्डेय, शाम्भवी पाण्डेय, राम प्रताप मिश्र, नितेश मिश्र राजेश नाई गोपाल करन विवेक रामधनी अमरेश निखिल अभिषेक रूपचंद टुनटुन कमलदेव समेत कई लोग उपस्थित रहे

[horizontal_news]
Right Menu Icon