Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए

Spread the love

 

संत कबीर नगर। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। प्रदेश में संचालित ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश कुमार के निर्देशन में विभिन्न प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए।

 

अभियान के तहत टीम ने गोला बाजार स्थित गणेश गृह उद्योग की कुट्टू आटा निर्माण इकाई पर छापा मारा। यहां से कुट्टू आटे का एक नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई समेत अन्य कमियां पाए जाने पर प्रतिष्ठान संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया।

 

इसके बाद टीम ने धनघटा क्षेत्र के गिथनी बाजार स्थित विजय पनीर भंडार पर औचक निरीक्षण किया। यहां से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं अन्य कमियों को देखते हुए सुधार नोटिस दिया गया। वहीं, उमरिया पांडे स्थित अनुपम ऑर्गेनिक की निर्माण इकाई से तिल के तेल का एक नमूना लिया गया।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, तीनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

छापेमारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार और सच्चिदानंद गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

[horizontal_news]
Right Menu Icon