
एडीएम/जिला जनगणना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स को प्रदान किया गया प्रशिक्षण प्रमाण पत्र।
संत कबीर नगर । अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान समस्त प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना-2027 के तहत जनसंख्या की गणना के सुचारू व सफल संचालन हेतु विगत छः दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दो बैच बनाकर फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स अब तहसील स्तर पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देंगे। दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना एवं 01 दिसंबर से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर समस्त तहसीलदार, जनगणना प्रभारी सुजीत कुमार, अभय चौधरी व अधिशाषी अधिकारी सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
डीएम ने शहर के समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण आदि से संबंधित निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।