Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

 

दलीय सीमाएं टूटीं, सियासी दिग्गजों और शिक्षाविदों ने दी श्रद्धांजलि; हजारों जरूरतमंदों को बांटे अंगवस्त्र व नकद

 

संतकबीरनगर। पूर्वांचल में आधुनिक, रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा के साथ स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की आठवीं पुण्यतिथि शनिवार को भिटहा स्थित चतुर्वेदी विला में मनाई गई। श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े जनसैलाब में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, शिक्षाविद, समाजसेवी, शिक्षक और छात्र शामिल रहे।

 

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, रामललित चौधरी, नीलमणि, कौशल चौधरी, खलीलाबाद चेयरमैन जगत जायसवाल तथा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामवृक्ष यादव, प्रदेश सचिव नित्यानंद यादव, पूर्व प्रत्याशी आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, विनोद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया और हनुमान कन्नौजिया समेत कई नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

चतुर्वेदी परिवार ने भी स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी को नम आंखों से याद किया। चंद्रावती देवी, पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, पं. जनार्दन चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, दिव्येश चतुर्वेदी, अखंड प्रताप चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी और आयुष्मान चतुर्वेदी ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बड़े भाई गोमती प्रसाद चतुर्वेदी भी श्रद्धांजलि देते समय भावुक नजर आए।

 

जय चौबे की देखरेख में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी और शिखा चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान किया। इसके बाद डॉ. उदय और राकेश चतुर्वेदी ने अखंड, राजन व रजत चतुर्वेदी के साथ क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद महिला-पुरुषों को अंगवस्त्र और नकद राशि वितरित की।

 

गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. ओपी पांडेय, अम्बा केपीएस पीजी कॉलेज के प्रबंधक, आरपी मॉडर्न इंटर कॉलेज महुली के प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव, सूर्या एकेडमी के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव और एपीएन पीजी कॉलेज डुमरी के प्राचार्य राकेश श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि दी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भी उन्हें नमन किया।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के निर्देशन में प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय और एसआर के सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पाण्डेय की देखरेख में भोज हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी प्रमोद पूर्वांचल और लोक गायिका अंजनी पांडेय की टीम ने भजन प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम में प्रमोद पांडेय, इंजीनियर अरविंद सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, मयाराम पाठक, दानिश खान, असद महताब, महताब आलम बब्बू, असजद हुसैन, बब्लू चौधरी, जबीउल्लाह खान, अजीम खान, रविंद्र यादव, राजीव गुप्ता, रत्नेश मिश्र, अजय मिश्र, अजय पांडेय, अवधेश सिंह, सर्वेश सिंह, ग्रीस चौधरी, अभयानंद सिंह, अमरनाथ उपाध्याय, निहाल चंद पाण्डेय, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, राजपाल यादव, पवन यादव, शंकर यादव और आनंद ओझा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon