
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों (पौली, सांथा एवं बघौली) में निर्धारित पैरामीटर्स एवं रैकिंग के आधार पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों में स्वास्थ्य, आई0सी0डी0एस0, स्वतः रोजगार, बेसिक शिक्षा, कृषि, ग्रामीण पेयजल, बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, सोशल डेवलपमेन्ट, पंचायती राज सहित अन्य सम्बंधित बिन्दु की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित पैरामीटर्स पर संतृप्त करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा योजनाओं/कार्यक्रमों में संचालन की अद्यतन स्थिति के बारे में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं योजना से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विकास कार्याे में लक्ष्य के सापेक्ष समीक्षा करते हुए कार्यों के संचालन एवं गुणवत्ता में प्रगति दर्शायी जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि निर्धारित पैरामीटर्स पर जो भी विभाग पिछड़े हैं, वे तत्काल अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य रूप से निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं और विभागों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण की शत-प्रतिशत फीडिंग समय से सुनिश्चित की जाए। कुपोषण की दर में कमी लाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पुष्टाहार का नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के कार्यों की प्रगति को और तेज करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिन पैरामीटर्स पर प्रगति अपेक्षाकृत कम अथवा असंतोषजनक पाई गई, उन संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिलाधिकारी ने अविलम्ब सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंडों की प्रगति की निगरानी सीधे शासन स्तर से की जा रही है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर धरातल पर परिणाम दिखाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत कैम्प लगाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी सहित समस्त एम0ओ0आई0सी0, पंचायत सचिव, सीएम फेलो को निर्देश दिया कि आपसी समन्वयता के साथ आंकाक्षी विकास खण्डों के समस्त पैरामीटर्स पर संतृप्त किया जाना सुनिश्चित करे तथा कार्यो/योजनाओं में प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा विकास खण्ड स्तर पर अवश्य की जाए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयन्त सिंह, डी0सी0 एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0के0 तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 मुबारक, खण्ड विकास अधिकारीगण, सी0डी0पी0ओ0 ए0डी0ओ0पंचायत, सीएम फेलो सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
डीएम द्वारा तहसील मेहदावल में पंजीकृत कृषकों को दलहन एवं तिलहन के निःशुल्क बीज मिनीकिट का किया गया वितरण।
डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।