Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

विधायक मेंहदावल एवं विधायक धनघटा की गरिमामयी उपस्थिति में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं सी०आर०सी० गोरखपुर के द्वारा पर्पल फेयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Spread the love

 

 

संत कबीर नगर ।  विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी,  विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशू शेखर झा की उपस्थिति में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं सी०आर०सी० गोरखपुर के द्वारा पर्पल फेयर कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर स्थित डी०पी०आर०सी० हाल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

कार्यकम में दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के उपकरणों के साथ ही, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न स्टालों के माध्यम से जागरूकता किया गया।

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा यादव, सी०आर०सी० गोरखपुर के निदेशक जितेन्द्र यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी तथा नामित चिकित्सकों का पैनल एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon