Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

नीलमणि के नेतृत्व में युवाओं ने रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Spread the love

 

हैसर-धनघटा नगर पंचायत सभागार में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, चार दर्जन से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान

 

विकास, सम्मान और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री : नीलमणि

 

संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। इसी क्रम में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि के नेतृत्व में हैसर-धनघटा नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चार दर्जन से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

 

भाजपा नेता नीलमणि ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से वैश्विक पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया है। विकास की बुनियाद पर देश को सम्मान दिलाकर उन्होंने राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण की मिसाल पेश की है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान करना पुनीत कार्य है। युवाओं ने जिस उत्साह और सेवाभाव के साथ रक्तदान किया है, उनका यह प्रयास आने वाले समय में किसी जरूरतमंद की जान बचाने में काम आ सकता है। नीलमणि ने रक्तदान शिविर में शामिल होकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन यादगार बनाने वाले सभी युवाओं का आभार जताया।

 

इस अवसर पर डॉ. मनोज शुक्ला, उत्तम चौधरी, जेपी यादव, अरविंद कुमार, श्रीकांत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon