Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, कलेक्ट्रेट में डीएम व सीडीओ की मौजूदगी में हुआ सीधा प्रसारण

Spread the love

 

संतकबीरनगर। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद वाराणसी से आईसीडीएस के अंतर्गत 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य शुभारंभ किया। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार खलीलाबाद में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

 

जिला पंचायत प्रशासक बलिराम यादव, जिलाधिकारी आलोक कुमार और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

 

मुख्यमंत्री ने पोषण माह के दौरान आईसीडीएस विभाग की पांच प्रमुख थीम पर विशेष जोर दिया। इनमें आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) शामिल हैं।

 

इसी क्रम में जिले के ब्लॉक स्तर पर भी पोषण अभियान का शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को पोषण अभियान के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान प्राप्त दिशा-निर्देशों का आंगनबाड़ी केंद्र स्तर तक प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने अभियान को जन आंदोलन का रूप देने पर जोर देते हुए कहा कि आमजन को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

[horizontal_news]
Right Menu Icon