Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

 जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Spread the love

 

संत कबीर नगर ।  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  रणधीर सिंह द्वारा आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 01 अगस्त 2026 से प्रारम्भ राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जागरूकता रैली प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। यह जागरूकता रैली खलीलाबाद शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तथा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण तथा मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को विधिक सेवाओं एवं विवादों के वैकल्पिक समाधान के महत्व की जानकारी भी प्रदान की गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के संबंध में जागरूक किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे आगामी 12 सितम्बर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने हेतु आगे आएं।

इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार, डॉ प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित न्यायाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon