Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

जनपद में UIDAI आधार सेवा केंद्र संचालित, एक ही छत के नीचे आधार से संबंधित समस्त सुविधाएं होंगी उपलब्ध, समस्याओं का हो सकेगा निस्तारण।

Spread the love

 

 

 

संत कबीर नगर । जनपद संत कबीर नगर में नागरिकों के आधार कार्ड से संबंधित समस्त सुविधाएं जैसे-आधार नामांकन एवं अद्यतन से लेकर आधार प्रिंट की सुविधा, बायोमैट्रिक अपडेट, जन्मतिथि, नाम, लिंग, पता आदि सुधार सहित आधार से जुड़ी समस्त सुविधाओं एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु UIDAI आधार सेवा केंद्र संचालित कर दिया गया है।

आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक महेंद्र यादव ने बताया कि UIDAI आधार सेवा केंन्द्र, पता- बड़गो (खटौली) मेंहदावल रोड़, जिला अस्पताल के पास, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में संचालित है। इस सेवा केंद्र पर निवासियों को आधार संबंधी समस्त सुविधाएं एक ही छत के नीचे अर्थात आधार नामांकन एवं अद्यतन से लेकर आधार प्रिंट तक की सुविधा (सभी आयु वर्ग बच्चे एवं वयस्क (18) का नामांकन एवं बायोमेट्रिक अपडेट, जन्मतिथि, नाम, लिंग, पता आदि सुधार) प्रदान की जा रही है। यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन संचालित है तथा प्रतिदिन 300 से अधिक निवासियों को आधार संबंधी सुविधा प्रदान करने की क्षमता है।

उन्होंने बताया कि आधार सेवा केंद्र, निवासियों को आधार नामांकन एवं अद्यतन की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु अनुरोध प्राप्त होने पर कैंप भी लगाता है।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon