
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन में धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं किसी भी संभावित आपदा से बचने के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम ढ़ोलबजा, सीयरकला सहित समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ राहत शिविर के माध्यम सें ग्रामीणों कों सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं। पशु पालकों के पशुओं की स्वास्थ जांच, चारा, भूसा, दाना आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्वास्थ शिविर/स्वास्थ टीम गांव में कैम्प कर रहीं है। गांवों में विद्युत सप्लाई पर्याप्त मात्रा में दी जा रहीं है।
प्रतिदिन उप जिलाधिकारी धनघटा द्वारा बंधा का निरीक्षण अपनी टीम के साथ किया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हैं।
जिला प्रशासन एवं स्थानीय/तहसील प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय ग्रामीणों से अपील किया है कि किसी प्रकार के भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें, यदि कोई समस्या हो तो तत्काल तहसील अथवा संबंधित विभाग को अवगत अवगत करायें जिसका निराकरण किया जायेगा।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश