
पूर्व विधायक जय चौबे ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के दक्षिणांचल स्थित प्रतिष्ठित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को भारत माता के जयघोष के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी की मौजूदगी में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। अपने संबोधन में पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि लाखों अमर शहीदों के त्याग और बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है। युवा पीढ़ी और छात्र-छात्राओं को शहीदों के बलिदानी इतिहास का अध्ययन कर उनके त्याग और तपस्या से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के मूल उद्देश्य को समझकर युवाओं को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि अमर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई। अब देश को विश्व के मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन और कठिन परिश्रम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा, समाजसेवा, व्यवसाय और रोजगार सहित हर क्षेत्र की प्रगति देश के विकास से जुड़ी है। कठिन परिश्रम के बल पर ही सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर देश की मजबूती और खुशहाली के लिए कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लेना ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इससे पूर्व पूर्व विधायक जय चौबे, राकेश चतुर्वेदी, असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने मां सरस्वती तथा एकेडमी के संस्थापक स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पाण्डेय, प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी, मायाराम पाठक, अजय मिश्र, कृष्णा मिश्रा, महेन्द्र चौधरी, हरिश्चंद्र यादव, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, रिवाना मुखिया, धर्मेंद्र चौरसिया, एसएन शुक्ला सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



More Stories
बीडीओ कुलदीप कुमार की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने किया ध्वजारोहण, शहीद स्थली पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के मान्यवर कांशीराम स्पोर्टस् स्टेडियम में विशाल जनसभा को किया संबोधित, श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों के सुख, समृद्धि हेतु विकास के हर क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता का दिया आश्वासन।