Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

तिरंगे के रंग में रंगा हैसर बाजार, निकली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा

Spread the love

 

ठाकुरद्वारा से हैसर बाजार ब्लॉक तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष,नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि के सौजन्य से हुआ आयोजन

 

 

हैसर बाजार (संतकबीरनगर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को हैसर बाजार में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि के सौजन्य से भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा हैसर बाजार स्थित ठाकुरद्वारा से शुरू होकर हैसर बाजार ब्लॉक तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। तिरंगे के साथ चल रहे लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया।

इस दौरान नरेंद्र पांडेय, कपिल देव कनौजिया, राणा प्रताप सिंह, गणेश उपाध्याय समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का आह्वान किया।

हर घर तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

[horizontal_news]
Right Menu Icon