
संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन, सियरा सांथा (धनघटा रोड) में 51 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज एवं पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में हुआ।
सामूहिक विवाह समारोह में विकासखंड खलीलाबाद के 48 तथा नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के 3 जोड़ों सहित कुल 51 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें एक जोड़ा अल्पसंख्यक वर्ग का भी शामिल रहा। इस दौरान सभी नवविवाहित जोड़ों को लैंगिक समानता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित उपस्थित अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दीं। मुख्य विकास अधिकारी ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, वर-वधू पक्ष एवं उनके परिजनों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश